पंचकूला। भारतीय मार्शल आर्ट के आधुनिक नाम शास्त्रांग की ओर से पंचकूला में पहली ब्लैक बेल्ट का आयोजन किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए शास्त्रांग के प्रमुख बिक्रम थापा ने बताया कि इन खिलाड़ियों में मुनीष बंसल (36), श्रेया गुप्ता (15) , ख्वाहिश महाजन (14), धानवी अग्रवाल (13), मनिंद कौर (11), अनया गारनिक (10) और उदयवीर सिंह ठाकुर (9) का नाम शामिल रहेगा। सबको ब्लैक बेल्ट अगले माह आयोजन करके दी जाएगी। यह जानकारी आज यहां शास्त्रांग के प्रमुख मास्टर विक्रम थापा की ओर से दी गई।