फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1260 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का 1260 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में मंजूरी के बाद सदन में लाया जाएगा
791.41 करोड़ रेवेन्यू हेड और 468.90 करोड़ कैपिटल हेड के बजट को मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक शुक्रवार को मेयर राजेश कालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 1260 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में पास होने के बाद इसे नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 1260 करोड़ का बजट पास किया गया। बैठक में वित्त एवं अनुबंध समिति की ओर से 2019-20 के लिए पास अनुमानित बजट में 468.90 करोड़ कैपिटल हेड और 791 करोड़ रेवेन्यू हेड के तौर पर स्वीकृत किए गए हैं। मेयर राजेश कालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम के कार्यवाहक कमिश्नर संजय कुमार झा के अलावा अन्य सदस्यों में भरत कुमार, महेश इंद्र सिंह सिद्धू, रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, शीला देवी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मदों में खर्च होगी राशि

कार्ययोजना मंजूर राशि (लाख में)
बीएंडआर 12000.00 लाख
सिविक वर्क्स 1700.00 लाख
वाटर सप्लाई सिस्टम के विस्तार पर 5000.00 लाख
सीवरेज 3000.00 लाख
स्टार्म वॉटर ड्रेनेज 500.00 लाख
बागवानी, लैंड स्कैपिंग 900.00 लाख
विद्युतीकरण 2500.00 लाख
गैर आवासीय भवन 1850.00 लाख
एमसी के तहत आने वाले गांवों में बुनियादी सुविधाएं 2800.00 लाख
ईडब्ल्यूएस को बुनियादी सुविधाओं के लिए 1700.लाख
लघु सिंचाई के लिए 1100.00 लाख
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और एलाइड सर्विसेज के लिए 6360.00 लाख
फायर एंड इमरजेंसी 570.00 लाख
भूमि अधिग्रहण मूल्य 500.00 लाख
ट्रांस्पोर्टेशन सेक्शन (व्हीकल मशीनरी खरीदी के लिए) 4275.00 लाख
वार्ड डेवलपमेंट फंड 1560.लाख
एसबीएम 125.00 लाख
आवासीय इमारत 250.00 लाख
प्राइमरी हेल्थ 100.00 लाख
प्राइमरी एजूकेशन 100.00 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें