फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जश्न मनाएं पर जरा संभलकर..एक बजे तक चलेगी पार्टी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस बार चंडीगढ़ के डिस्कोथेक और होटलों में एक बजे तक नए साल का जश्न मनाया जा सकेगा। लॉ एंड आर्डर को देखते हुए प्रशासन ने यह समय तय किया है। वास्तव में एक्साइज एंड टैक्सेशन पालिसी के अनुसार लिकर को सिर्फ एक बजे तक ही सर्व किया जा सकता है और उसी को देखते हुए यह समय तय किया गया है। चंडीगढ़ में 10 माइक्रोब्रूरी हैं और करीब 110 होटल, रेस्टोरेंट और क्लब जहां लिकर सर्व होगी। चंडीगढ़ के होटल और क्लबों के मालिकों की माने तो नए वर्ष की पार्टी काफी देर तक चलती है, लेकिन प्रशासन द्वारा आदेश जारी होने के बाद अब पार्टी को तय समय पर ही खत्म कर दिया जाएगा।

एक के साथ एक फ्री तो लगेगी पेनल्टी
चंडीगढ़ में होटलों और रेस्टोरेंट ने यदि लिकर के लिए कोई आफर दिया तो उसके ऊपर भी पेनल्टी लगाई जाएगी। चंडीगढ़ के एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी ने बताया कि कई होटल और रेस्टोरेंट लिकर पर आफर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। नियम के अनुसार लिकर पर कोई भी आफर नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने किया था समय बढ़ाने का अनुरोध
चंडीगढ़ की होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ में पार्टी का एक घंटा समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन एक्साइज विभाग ने नियमों के कारण इसको खारिज कर दिया गया था। डीसी कार्यालय द्वारा भी एक बजे तक ही समय बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

एल-4 और एल-5 लाइसेंस दिए गए हैं
चंडीगढ़ के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग द्वारा न्यू ईयर के मौके पर एल-4 और एल-5 लाइसेंस दिए गए हैं, जिन्होंने अपने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है और उनका लाइसेंस नहीं बन पाया है उनको एल 12 एए लाइसेंस दिया जा रहा है। इसकी फीस दस हजार रुपये है।

एंट्री ज्यादा तो होगी परेशानी
चंडीगढ़ के होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में एंट्री को लेकर भी अबकी बार एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की नजर रहेेगी। इस मौके पर डिपार्टमेंट सरप्राइज चेकिंग करेगा। यदि कोई भी वायलेशन मिलती है तो पेनल्टी लगाई जाएगी।

पच्चीस वर्ष से कम को मत दें लिकर
चंडीगढ़ एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यदि पच्चीस साल से कम के व्यक्ति को लिकर सर्व करते हुए कोई भी डिस्क या क्लब या होटल पकड़ा जाएगा तो उसके ऊपर पेनल्टी लगेगी। नियम के अनुसार चंडीगढ़ में पच्चीस साल से कम उम्र के युवाओं को लिकर सर्व नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन



कोट..............
नए साल का जश्न कानून व्यवस्था और नियमों का ध्यान रखते हुए मनाएं। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम सरप्राइज चेकिंग भी करेगी और यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें