फोटो सहित
नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट : मुंबई इलेवन ने आरसीएफ कपूरथला को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में मुंबई इलेवन ने आरसीएफ कपूरथला को एक रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में देश केटॉप क्लबाें की टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार खेल दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ। मैच के 8वें मिनट में मुंबई इलेवन को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे युवराज वाल्मीकि ने बिना देरी किए गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अगले ही मिनट आरसीएफ कपूरथला केगगनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 12वें मिनट में मुंबई इलेवन से अरफान यूसूफ ने शानदार फील्ड गोल अपनी टीम को 2-1 से आगे किया। इसके बाद दविंदर वाल्मीकि ने 33वें मिनट में फील्ड गोलकर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। मैच के 36वें मिनट में विकास चौधरी ने गोल कर मुंबई इलेवन को 4-1 से आगे किया। वहीं, आरसीएफ कपूरथला ने मैच केदूसरे हॉफ में पलटवार करते हुए दो गोल कर स्कोर 4-3 किया। इनमें दीपक शर्मा ने 53वें और 58वें मिनट में गोल दागे। इसकेबाद टाइम आउट होने के बाद मुंबई इलेवन को 4-3 से विजेता घोषित किया गया।