फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेश सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिस्ट परवेश सेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
विज्ञापन


- नम आंखों से दी परवेश सेठी को विदाई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी के प्रसिद्ध थियेटर आर्टिस्ट परवेश सेठी की अंतिम यात्रा पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। परवेश का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर-25 के क्रिमेशन ग्राउंड में किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे ने किया। चंडीगढ़ के सभी थियेटर ग्रुपों के सदस्य और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के पदाधिकारियों के साथ ही यहां चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सदस्य भी मौजूद रहे।
इस मौके पर टीएफटी के डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने कहा कि परवेश सेठी एक चलती फिरती वर्कशॉप थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आर्टिस्ट बहुत कम होते हैं, जिनमें कई टैलेंट होते हैं। परवेश सेठी एक अदाकार, मेकअप आर्टिस्ट और डायरेक्टर थे। परवेश सेठी को संगीत नाटक अकादमी और फक्र-ए-हरियाणा जैसा सम्मान मिला। परवेश सेठी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि उनकी अदाकारी के जलवे यूके और कनाडा तक बिखरे हैं।
विज्ञापन

अपनी कला के दम पर ही उन्होंने देशों और विदेशों में थियेटर और फिल्म से जुड़े करीब 20 से ज्यादा सम्मान हासिल किए हैं। चंडीगढ़ के थियेटर आर्टिस्ट मुकेश शर्मा ने कहा कि टैगोर के रंगमंच पर अब मेकअप आर्टिस्ट की कमी अखरेगी। उन्होंने कहा कि सिटी के कई पुराने आर्टिस्टों को उन्होंने ही अभिनय के गुर सिखाए थे। राजीव मेहता ने कहा कि अब थियेटर को परवेश सेठी की कमी अखरेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परवेश सेठी ने अंधे हैं हम, दो परछाईयां, लहू का दाग और दूल्हा भट्टी जैसे नाटकों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। परवेश सेठी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर अरुण सूद, सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर, कमल तिवारी, चंडीगढ़ टैगोर थियेटर के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा और टैगोर थियेटर के पूर्व डायरेक्टर बलकार सिद्धू के साथ फिल्म आर्टिस्ट और डायरेक्टर कपिल कल्याण पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें