ठेके पर भर्ती न करने से सीटीयू को 77 लाख का घाटा
-कमेटी बनाकर 130 कर्मचारियों की नहीं हो सकी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने कमेटी बनाकर ठेके पर कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई। इससे सीटीयू को बसों का संचालन करने के लिए 77 लाख रुपये अधिक खर्च करना पड़ा है। यह खुलासा सीटीयू की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है।
सीटीयू की ओर से 130 कर्मचारियों की भर्ती के लिए कमेटी बनाई जानी थी, लेकिन यह कमेटी तीन साल से नहीं बनाई गई। 130 कर्मचारियों की भर्ती में ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। सीटीयू को सभी रूटों की बसाें का संचालन करने के लिए 77 लाख रुपये अधिक खर्च करने पड़े हैं। इसमें ओवरटाइम ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को दोगुना सैलरी देनी पड़ी है। यही घाटे की वजह बताई जा रही है। सीटीयू की ओर से अभी तक इस प्रपोजल पर कोई काम भी नहीं किया गया है। सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि जल्द ही कमेटी बनाकर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।