फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की ट्रांसजेंडर स्टूडेंट को कनाडा पीएम के डिनर का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

पीयू की ट्रांसजेंडर स्टूडेंट को कनाडा पीएम के डिनर का न्योता
- भारत से कनाडा के लिए हाई कमिश्नर ने भेजा न्योता
- 22 फरवरी को दिल्ली में होगा रात्रिभोज
- पीयू की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट हैं धनंजय चौहान मंगलमुखी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी के ह्यूमन राइट विभाग में पीजी कर रही ट्रांसजेंडर धनंजय चौहान मंगलमुखी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दिल्ली में होने वाले रात्रिभोज का न्योता मिला है। मंगलमुखी को 22 फरवरी के डिनर के लिए भारत से कनाडा के लिए हाई कमिश्नर नादिर पटेल ने आमंत्रित किया है। धनंजय चौहान मंगलमुखी एलजीबीटी कम्युनिटी के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट हैं। वे कनाडा एंबेसी के साथ संयुक्त रूप से पिछले छह साल से ट्रांसजेंडर परेड प्राइड का आयोजन भी कर रही हैं। इसके अलावा यूटी वेलफेयर बोर्ड ऑफ ट्रांसजेंडर में भी वे सदस्य हैं। इसी के चलते उन्हें दिल्ली में कनाडा दूतावास पर डिनर के आयोजन का भागीदार बनने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

धनंजय लगातार अपने समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। वह खुद तो पढ़ाई कर ही रही हैं, साथ में उन्होंने चार अन्य ट्रांसजेंडरों को भी पीयू में दाखिला दिलवाने में मदद की। उन्होंने संबंधित समुदाय के स्टूडेंट्स की फीस माफ करवाने में भी मदद की। पीयू में नवंबर 2017 में स्टूडेंट सेंटर पर ट्रांसजेंडर्स के लिए टॉयलेट बना था और इसका श्रेय भी उन्हें ही जाता है। धनंजय ने लगातार इसे लेकर प्रयास किए थे। पीयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जहां ट्रांसजेंडर के लिए अलग से टॉयलेट बना हुआ है।
विज्ञापन


इन उपलब्धियों के लिए मिला न्योता
-चंडीगढ़ में ट्रांसजेंड वेल्फेयर बनवाना
-प्राइड परेड का छह साल से आयोजन
-पीयू में ट्रांसजेंडर टॉयलेट निर्माण की लड़ाई लड़ी
-अपने साथ 4 और ट्रांसजेंडर का दाखिला करवाया
-सबकी फीस माफ करवाई
-जुलाई तक पीयू में अलग से हॉस्टल भी मिल जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें