सौ नशीले इंजेक्शन और 12 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-38 से एक व्यक्ति को 100 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य युवक को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
डीएसपी क्राइम पवन कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार को सेक्टर-38 की मुख्य सड़क से डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार उर्फ शौकी को गिरफ्तार किया। उससे 100 नशे के इंजेक्शन मिले। वीरवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी टीम ने बुधवार को सूचना के आधार पर बुडै़ल से एक युवक को काबू कर उससे 12 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी की पहचान बुडै़ल निवासी मोहसिन के तौर पर हुई है।