फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजायब सिंह भट्टी बने डिप्टी स्पीकर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मलोट हलके के कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी को सर्वसम्मति से विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। मुख्यमंत्री ने मलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजायब सिंह भट्टी का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया। संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन किया। सदन में जब डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय अकाली विधायक वेल में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस नारेबाजी के बीच ही, सदन में डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं आने पर अजायब सिंह भट्टी को सर्वसम्मति से विधानसभा में डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। इस चुनाव के बाद संसदीय कार्यमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कई अन्य विधायकों ने भट्टी को डिप्टी स्पीकर की कुर्सी पर बिठाया। विपक्ष के नेता एचएस फूलका ने अजायब सिंह भट्टी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें