फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद कोरियर की कंपनी के पार्सल से निकला 1.30 ग्राम अफीम, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा तस्करों ने सप्लाई के लिए एक नया तरीका अपना लिया है। तस्कर अब कोरियर कंपनी के पार्सल के जरिए नशा सप्लाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के रोपड़ बस स्टैंड स्थित डीटीडीसी कोरियर कंपनी के एक पार्सल से 130 ग्राम अफीम मिलने पर सामने आया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब चंडीगढ़ स्थित कंपनी में पार्सल की जांच की गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात पर एनडीपीएस (18) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक्सल वर्ल्ड वाइड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पीयूष बहल ने बताया कि वह चंडीगढ़ आए हुए पार्सल की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब के रोपड़ बस स्टैंड स्थित डीटीडीसी कोरियर कंपनी का एक पार्सल चेक किया तो उसमें 130 ग्राम अफीम पैक था। जांचने पर पता चला कि यह कोरियर कंपनी के बलविंदर सिंह ने बुक किया है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को देकर पुलिस को सूचित किया। इस पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह पार्सल किसने बुक करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें