फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे और मौज मस्ती के लिए छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों से 13 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छीने 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान सन्नी पीरमुच्छला और जीतेंद्र उर्फ मनी सेक्टर-19 निवासी के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मोहिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नशे और मौज मस्ती के लिए छीना झपटी करते थे। आरोपियों ने 12 मोबाइल फोन पंचकूला से जबकि एक मोबाइल पटियाला से छीना था। आरोपी जितेंद्र पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विकास नगर चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में वेल्डिंग का काम करता है। 21 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह पैदल घर जा रहा था। जब वह फेज-2 सरकारी टयूबवेल के समीप पहुंचा तभी काले रंग की एक्टिवा पर दो लड़के आए। पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें