चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार 12855 नए संक्रमित मिले और 140 की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि एक दिन में 13293 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतलों से अपने घर लौटे। चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 104722 पहुंच गई है। संक्रमण दर 7.02 फीसदी और रिकवरी दर 79 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में हिसार 17, रोहतक 16, फतेहाबाद 15, करनाल व महेंद्रगढ़ 11-11, अंबाला 10, पानीपत, कैथल व गुरुग्राम 9-9, भिवानी 7, जींद कुरुक्षेत्र 5-5, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत 4-4 मरीजों की जान गई। संक्रमण से प्रदेश में अब तक 4620 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां मिले अधिक केस
गुरुग्राम 3037, फरीदाबाद 1805, सोनीपत 1185, हिसार 1156, करनाल 449, पानीपत 652, रोहतक 411, कुरुक्षेत्र 317, सिरसा 361, भिवानी 467, फतेहाबाद 356, जींद में 411 नए संक्रमित मिले। शेष जिलों में 400 से नीचे केस मिले हैं।
3903806 को टीका : सोमवार को 49035 लोगों ने कोरोना की पहली और 7137 ने दूसरी खुराक दी गई। अब तक 3903806 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।