पंचकूला। जिले में पिछले 22 दिन में कोरोना के 1873 मामले मिले हैं। बुधवार को भी 128 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 58 पुरुष और 37 महिला समेत 95 मामले पंचकूला के हैं जबकि 33 मामले दूसरे जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 150 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट गिरकर 92.40 फीसदी पर आ चुका है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना के 128 मामले सामने आए हैं। जिनमें कोरोना का संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्टों की संख्या बढ़ाकर करीब डेढ़ हजार तक कर दिया है।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को अमरावती इन्क्लेव, बिटना, चंडीमंदिर, औद्योगिक क्षेत्र, कालका, कम्मी, खेरावली, मानकपुर, एमडीसी-4, एमडीसी-5, मोरनी, पिंजौर, रायपुररानी, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-19, सेक्टर-2, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-28, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सूरजपुर, वासुदेवपुरा में कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं।
पंचकूला में 775 हैं सक्रिय मामले
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 206220 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 16061 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 12180 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 11255 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 775 मामले सक्रिय हैं।