फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 128 कबड्डी खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विश्व कबड्डी दिवस पर भारत ने 128 खिलाड़ियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एक नया इतिहास रचा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हिपसा) और विश्व कबड्डी ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में टीम अर्जुन और टीम अभिमन्यु के 128 खिलाड़ियों ने तीन घंटे लगातार मैच खेलकर संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गिनीज रिकॉर्ड प्रयास के तकनीकी नियम गिनीज टीम और विश्व कबड्डी के सदस्यों ने मिलकर तैयार किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। राज्यपाल ने दोनों संगठनों को संयुक्त रूप से गिनीज टीम का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसमें बाद एचआईपीएसए की अध्यक्षा कांथी डी और सुरेश विश्व कबड्डी के अध्यक्ष अशोक दास ने प्रमाण पत्र लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के लिए कबड्डी के महत्व और इसे ओलंपिक खेल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव विश्व कबड्डी एसटी अरासू, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम गौरव चैहान, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताऊ देवी लाल स्टेडियम किया गया चयन
विश्व कबड्डी दिवस वर्ष 2019 से हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस भारत में मनाया गया और इसके लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला का चयन किया गया। हिपसा और विश्व कबड्डी की ओर से आयोजित। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विश्व कबड्डी के विभिन्न सदस्य देशों से आये विदेशी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें