फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोल्ड में निवेश कराने के नाम पर 1.25 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गोल्ड में निवेश करवाने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 सनसिटी निवासी ईशा सिंगला की शिकायत पर पुलिस ने बृजमोहन, विकास सैन, पलकिन गर्ग और जीवन गर्ग के खिलाफ केस दर्ज करके जांच में शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने गोल्ड में निवेश कराने का झांसा दिया। इसके अलावा चारों ने घाटा हाेने के नाम पर सादे कागज में साइन करवाकर फ्लैट पर भी कब्जा करने लगे थे।
विज्ञापन


ईशा सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति के साथ दोस्ती की। इसके बाद आरोपी बृजमोहन गोल्ड में निवेश करवाने लगा। वह महीने में करोड़ों रुपये कमाने का लालच देता था। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से रुपये निवेश करवाने लगा। वह चैट पर डिटेल भेजा करता था। कुछ दिनों बाद चारों ने घाटा बताकर और निवेश करने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने पहले 25 लाख रुपये पलकिन गर्ग नाम की लड़की के खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद कई खाली स्टांप पेपर पर साइन करवा लिया। इसी तरह एक करोड़ रुपये ले लिए। इसी तरह चारों आरोपियों ने 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच को आर्थिक अपराध शाखा में भेज दिया है। आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी कमल जीत सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें