पीसीए में 10 मैच को मार्च, टिकटों की सेल जबरदस्त
भीड़ को संभालने के लिए पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहाली पीसीए स्टेडियम में 10 मार्च को इंडिया व आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे मैच की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। पीसीए के खजांची अजय त्यागी ने बताया कि दूसरे दिन तक रीबन पचास फीसदी मैच की टिकट बिक चुकी हैं। अधिक ारियों की ओर से किस ब्लॉक की टिकट अधिक बिकीं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि वीआईपी लाउंज और पवेलियन की टिकट बिक चुकी हैं।
वनडे मैच को लेकर इतना उत्साह है कि दर्शक सुबह 8 बजे ही टिकट काउंटर पर पहुंच गए। मंगलवार को पीसीए के टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों का इतना अधिक जमावड़ा था कि भीड़ को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी को लाइन में लगाया गया और क्रिकेट प्रशंसकों को टिकट मिली। खरड़ से टिकट लेने के लिए पहुंचे दलविंद्र का कहना है कि यदि काउंटर पर सही टाइम पर टिकट मिले तो इतनी अधिक भीड़ न हो। काउंटरों पर मौजूद अधिकारियों ने एक घंटे के बाद ही यह कहना शुरू कर दिया कि टिकट समाप्त हो गई हैं। जब नई टिकट आएंगी तो ही मिल सकेंगी।