फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में कॉकरोच मिलने की सजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने में कॉकरोच निकलने की सजा महज नोटिस, छात्रों में आक्रोश
विज्ञापन


- दुकानदार पर कार्रवाई नहीं करने पर डीएसडब्ल्यू से मिले छात्र नेता, कार्रवाई का आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वीरवार को पीयू के स्टूडेंट सेंटर की जिस दुकान के खाने में कॉकरोच निकला, उस पर कार्रवाई करने के बजाय पीयू प्रशासन ने महज नोटिस जारी किया है। इससे छात्रों में आक्रोश पनप गया है। स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारी इसको लेकर डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर से मिले। उन्होेंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि सिर्फ फाइन से काम नहीं चलने चलेगा। जिस भी दुकान का खाना ऐसा मिलता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन नियमत खाने की जांच की बात कहता है, लेकिन जांच सिर्फ कागजों में हो रही है। दोपहर बाद स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया, विपुल अत्री, राजविंदर आदि छात्र नेता डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर से मिले। उन्होंने पूरा प्रकरण उनके समक्ष रखा। इस पर नाहर ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने पीयू परिसर में चल रही दुकानों में नॉनवेज शुरू किए जाने की मांग रखी है। साथ ही महंगे दामों में बिक रहे खाने के दाम कम करने की भी मांग की गई। छात्र नेताओं ने कहा कि आगे की रणनीति पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें