एमए का परीक्षा परिणाम जारी
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय इस बार बड़ी तेजी के साथ रिजल्ट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एमए गवर्नेंस तृतीय सेमेस्टर, एमए गांधीयन एंड पीस प्रथम सेमेस्टर, एमए इंडियन क्लासिकल डांस तृतीय सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट प्रथम सेमेस्टर और एमए फिलोस्पी प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किए हैं।