फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्री क्लब ने नहीं दिया 7 दिन का टूर, फोरम ने पैसे रिफंड करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्री क्लब ने नहीं दिया 7 दिन का टूर, फोरम ने पैसे रिफंड करने के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कंट्री क्लब होटल द्वारा कस्टमर को वादा कर 7 दिन के टूर पर नहीं भेजना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता फोरम ने निर्देश दिए हैं कि कस्टमर से लिए एक लाख 25 हजार रुपये वापस किए जाएं, साथ ही मुकदमे के खर्च के रूप में 5 हजार रुपये अतिरिक्त भी अदा करें। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 ने यह आदेश हरबीर सिंह द्वारा दी गई मैनेजिंग डायरेक्टर, कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलिडेज, हैदराबाद और कंट्री क्लब फिटनेस एंड वेकेशन, एससीओ 44-45, सेकेंड फ्लोर, सेक्टर 9-डी, चंडीगढ़ के खिलाफ शिकायत पर दिया है।
विज्ञापन

नयागांव स्थित शिवालिक विहार में रहने वाले हरबीर सिंह ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम को शिकायत में कहा था कि उन्होंने एक कूपन भरा था। जिसके बाद बताया गया कि लक्की ड्रा में उनका नाम आया है और उन्हें कंट्री क्लब के होटल चेन में हर साल 7 दिन और 6 रात का परिवार के साथ रहना मुफ्त में मिलेगा, लेकिन इसके लिए मेंबरशिप लेनी पड़ेगी जिसकी कीमत एक लाख 25 हजार रुपये बताई गई। 24 अप्रैल 2016 को शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कंट्री क्लब के ऑफिस से मेंबरशिप ले ली। एग्रीमेंट के मुताबिक शिकायतकर्ता को दस साल के लिए वैलिड मेंबरशिप कार्ड भी मिल गया। शिकायतकर्ता को 10 साल तक हर साल कंट्री क्लब के किसी भी होटल में 6 रात और 7 दिन के लिए रहना फ्री मिलना था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने कई बार एग्रीमेंट के मुताबिक टूर देने के लिए कहा लेकिन कंपनी की तरफ से बहाने किए गए। उन्होंने 24 जनवरी 2017 से 2 फरवरी 2017 के लिए जयपुर व आगरा जाने के लिए कहा लेकिन कंपनी की तरफ से नॉन-अविलेबिलिटी का बहाना बनाकर उन्हें टूर देने से मना कर दिया गया। शिकायतकर्ता की तरफ से कंपनी को लीगल नोटिस भी भेजा गया कि उनके द्वारा दिए गए रुपये रिफंड किए जाएं। कोई समाधान न निकलता देख शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया। शिकायतकर्ता का नोटिस पक्ष जानने के लिए दूसरे पक्ष को भेजा गया, जिन्होंने फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोई कोताही नहीं बरती। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने कंट्री क्लब को दोषी पाया और रुपये रिफंड करने और मुकदमे के खर्च के रूप में 5 हजार रुपये अतिरिक्त भी अदा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें