आज से ड्रॉ शुरू, चार दिन तक चलेगा
दो हजार वेंडर्स के ड्रॉ निकाले जाएंगे
8 जनवरी तक होंगे 2000 वेंडर्स के ड्रॉ, कई सेक्टरों में अलॉट हाेंगी साइट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम कार्यालय परिसर में दो हजार वेंडरों के चार दिवसीय ड्रॉ शनिवार से शुरू होगा। यह ड्रॉ आठ जनवरी तक चलेगा। यह फैसला टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में वीरवार को लिया गया।
यह ड्रॉ नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ड्रा के बाद वेंडर्स को शहर के विभिन्न वेंडिंग जोन में साइट अलॉट कर दी जाएगी। सेक्टर-17 के 220 वेंडरों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इन वेंडर्स को सेक्टर 15 स्थित वेंडिंग जोन में बनी साइट में जगह दी जाएगी।
पहले दिन 5 जनवरी को 569 वेंडरों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें सेक्टर 17, 19, 32, 38, 40, और मनीमाजरा के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। 6 जनवरी को सेक्टर-22 के लिए 553 वेंडरों का ड्रॉ निकाला जाएगा। 7 जनवरी को सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 14, खुड्डालाहौरा, 25, 37, 38 वेस्ट, बुटेरला, बडहेड़ी, 55, पलसोरा, 43, कजहेड़ी, 34, 20, 18, 27 और 26 सेक्टर के लिए 428 वेंडरों का निकाला जाएगा। 8 जनवरी को बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक और दो के अलावा कालोनी नंबर चार, रामदरबार, हल्लोमाजरा, फैदां, मौली जागरां, विकास नगर, न्यू इंदिरा कालोनी और मोटर मार्केट के लिए 455 वेंडरों का ड्रॉ होगा।