सरपंच का कार्यकाल पूरा
गाजे-बाजे के साथ विदाई
पंचायत कार्यालय में गुरप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और हरमोहन धवन भी शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गांव दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी के कार्यकाल का बुधवार का दिन आखिरी रहा। पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में सरपंच को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके राजनीतिक गुरु हरमोहन धवन और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी पहुुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह बड़हेड़ी, एचएस लक्की, शशि शंकर तिवारी, एएस गुजराल, पूर्व महापौर सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर गिरि के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर भट्टी, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व कई अन्य लोग पहुंचे। गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में गांव में बहुत से काम हुए और गांव को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अवार्ड भी मिला।