फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग में पहुंचे स्टूडेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिला मिलने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरे खिले
विज्ञापन

अंडर ग्रेजुएट कोर्स के दाखिले के लिए नॉन यूटी पूल की काउंसलिंग हुई आयोजित
सभी कालेजों में पहुंचे स्टूडेंट्स, दोपहर तीन बजे तक हुई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के 11 कालेजों में मंगलवार को अंडर ग्रेजुएट कोर्स के दाखिले के लिए नॉन यूटी पूल की काउंसलिंग हुई। सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक कालेजों में काउंसलिंग चली। बीएससी, बीकॉम, बीबीए सहित अन्य कोर्स के सेंट्रलाइज्ड दाखिले की प्रक्रिया हुई। इस दौरान सोमवार के मुकाबले कालेजों में कम भीड़ रही। दाखिला मिलने के बाद स्टूडेंट्स के साथ अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।
जनरल कैटेगरी की काउंसलिंग कालेजों में नौ बजे शुरू हुई। वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए काउंसलिंग दोपहर बाद एक बजे हुई थी। कालेजों में 80 प्रतिशत अंक वाले स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए बुलाया गया था। बुधवार को यूटी पूल की रिजर्व कैटेगरी के लिए काउंसलिंग सुबह नौ बजे से शुरू होगी। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में दो दिन में कुल 350 सीटें भरी गई हैं। डीएवी कॉलेज में मंगलवार को बीए के लिए 72 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों का एडमिशन हुआ है। इसके अलावा जीसीजी- 42, 46 में भी दाखिले का क्रेज बना रहा।
विज्ञापन


एसडी कालेज में 350 सीटें भरी
एसडी कालेज में बीए की 350 सीटें भरी गईं। वहीं बीकॉम, बीबीए, बीसीए की सीटों पर जनरल कैटेगरी का दाखिला पूरा हो गया। आज 80 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स को सभी स्ट्रीम में दाखिला दिया गया।

एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में दूसरे दिन भी दाखिले के लिए काफी छात्राएं पहुंची। बीए फर्स्ट सेमेस्टर की लगभग सभी सीटें भर गईं। मंगलवार को मनोविज्ञान एवं समाजशास्त्र की कटऑफ 90 प्रतिशत रही। अर्थशास्त्र और गणित में 85 प्रतिशत, इंग्लिश इलेक्टिव में 81 प्रतिशत कट ऑफ रही। मास कम्युनिकेशन एवं कंप्यूटर एप्लीकेशंस के डिप्लोमा में भी दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स आए। अपनी डिग्री के अतिरिक्त, कालेज के व्यावसायिक कोर्स में भी स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया।

बीए के कोर्स में भी स्टूडेंट्स का रुझान
पीजीजीसी -11 में काउंसलिंग में पहुंचे छात्रों का रुझान बीए में हिस्ट्री, ज्योग्राफी और पॉलिटिकल साइंस की ओर अधिक देखने को मिला। इस दौरान काफी छात्र कंफूज भी नजर आ रहे थे कि उन्हें भविष्य में किस विषय से अधिक फायदा मिल सकता है। इसकी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स कालेज में लगे हेल्प डेस्क पर गए। हेल्प डेस्क पर मौजूद छात्र संगठन के रजत ने बताया कि उनके पास सुबह से अभी तक 100 के करीब छात्र मदद के लिए आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर का सवाल है कि बीए में हम क्या विषय लें जिससे हमारा अच्छा कंबिनेशन बने। हिस्ट्री, ज्योग्राफी और पॉलिटिकल साइंस को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी में भी उन्हें मदद मिले।
विज्ञापन


धूप में तपते नजर आए अभिभावक
अपने बच्चों के दाखिले के लिए कालेज पहुंचे अभिभावक तेज धूप में तपते नजर आए। कालेज प्रशासन की ओर से अभिभावकों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रख गया था। अभिभावक कालेज कॉरिडोर्स में जमीन पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें