फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का फर्जी पीए होटल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी का फर्जी पीए होटल से गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर। खुद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताने वाले शख्स को पुलिस ने एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे साथियों समेत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह तूर निवासी फ्लैट नंबर-511, एटीएस सोसायटी, डेराबस्सी के रूप में हुई। वह मूलरूप से गांव नगला, जिला फतेहाबाद का रहने वाला है।
जांच अधिकारी एएसआई फूलचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस पायलट में गनमैनों के साथ घूम रहा है। वह खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से उनके काम करवाने का आश्वासन देकर पैसे ऐंठता है। पुलिस ने वीआईपी रोड पर स्थित होटल व्हिसपरिंग में छापेमारी कर आरोपी परमिंदर सिंह को उसके गनमैनों के साथ धर दबोचा। थाने में परमिंदर ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस को आरोपी परमिंदर के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक रेंज रोवर कार, पुलिस पायलट बत्ती लगी क्रीम रंग की स्कार्पियो कार, वायरलेस सेट व भारी मात्रा में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियार बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपी ने स्कार्पियो पर तिरंगा झंडा लगा रखा था, ताकि उस पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन

गुलमोहर सोसायटी में गनमैन शराब पीकर मचाते थे शोर :
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परमिंदर अपने गनमैनों के साथ गुलमोहर सोसायटी के फ्लैट नंबर-360 में रहता था, जो प्रॉपटी डीलर राजा सिंह ने किराए पर दिलवाया था। राजा सिंह ने बताया कि यहां पर उसने 5 महीने बिताए, लेकिन किराया न देने की सूरत में फ्लैट मालिक ने उसका सामान बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वह एटीएस सोसायटी में चला गया। राजा सिंह ने बताया कि परमिंदर तूर ने फ्लैट किराए पर लेने के लिए संपर्क किया तो उसने खुद को राहुल गांधी का पीए बताते हुए सरकारी काम करवाने का भरोसा दिया था। दूसरी ओर, सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष सुषमा शर्मा के पति प्रमोद शर्मा ने बताया कि परमिंदर तूर के गनमैन शराब के नशे में सोसायटी में लाल बत्ती वाली स्कार्पियो कार का सायरन ऊंची आवाज में बजाकर रातभर घूमते रहते थे, जिससे परेशान होकर रेजीडेंट्स ने शिकायत तक दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से पुलिस को ये सामान हुआ बरामद
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चार लाख रुपये की नगदी के अलावा .32 बोर की एक रिवाल्वर, 10 कारतूस, 5 मोबाइल फोन और विदेशी करेंसी बरामद हुई है, जिसको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

-रेंज रोवर कार, पुलिस पायलट बत्ती वाली स्कार्पियो को पुलिस ने लिया कब्जे में
-भारी मात्रा लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी हथियार हुए बरामद
-कार पर तिरंगा झंडा लगाकर चलता था आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें