फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिहारी कॉलोनी से 12 वर्षीय बच्ची लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मढ़ावाला क्षेत्र की बिहारी कॉलोनी से 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां के मुताबिक वह 22 सितंबर की सुबह करीब सात बजे बिना बताए घर से चली गई। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह पिछले करीब छह वर्षों से परिवार के साथ बिहारी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही है। 22 सितंबर की सुबह बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें