फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगस्टर और संगठित अपराध पर शिकंजे के लिए एसटीएफ में 12 पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों से निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक अधिकारियों-कर्मचारियों को एसटीएफ पंचकूला में किया अटैच
विज्ञापन

संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई होगी और प्रभावी
चंदन मिश्र
पंचकूला। प्रदेश में गैंगस्टर, संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पंचकूला को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया है। विभिन्न जिलों और इकाइयों से 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसटीएफ में तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह कदम एसटीएफ की जांच और ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की ओर से 30 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से एसटीएफ पंचकूला में अटैच किया गया है। संबंधित जिलों और इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के लिए भेजें। संवाद
विज्ञापन


एसटीएफ में शामिल किए गए 12 पुलिसकर्मी
जारी आदेश के अनुसार सिरसा से इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, पंचकूला से पीएसआई सतिंदर, अंबाला से पीएसआई विनोद, करनाल से पीएसआई मनदीप ढांडा, कुरुक्षेत्र से एएसआई यशविंदर और एएसआई रणदीप, पंचकूला से एएसआई सुखजेंट सिंह और एएसआई तरसेम, फरीदाबाद से कांस्टेबल अंकित और कांस्टेबल संजीव कुमार, पंचकूला से कांस्टेबल दीपक तथा यमुनानगर से कांस्टेबल विनोद को एसटीएफ पंचकूला में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अपराधियों के खिलाफ अभियान को मिलेगी धार
पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय को प्रदेश में संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क, नशा तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हाल के वर्षों में एसटीएफ ने कई बड़े ऑपरेशन चलाकर अपराधियों और आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती से एसटीएफ की खुफिया जानकारी जुटाने, जांच करने और ऑपरेशनल कार्रवाई करने की क्षमता में और वृद्धि होगी। इससे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों को भी गति मिलेगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाइयों को आदेश की सूचना भेजते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना विलंब नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें