पंचकूला। जिले में कोरोना के 12 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें नौ मामले पंचकूला के हैं, जिसमें सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.67 फीसदी तक पहुंच चुका है। वीरवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से नौ मामले पंचकूला के हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-20 में तीन, सेक्टर-21 में एक, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-8 में एक और सेक्टर-9 में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
पंचकूला में 97 सक्रिय
पंचकूला। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 97 मामले ही रह गए हैं।कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 158376 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13747 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10495 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10251 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।