चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 12 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4107 पहुंच गई है। इसके अलावा 485 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 130640 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2457574 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 130640 दर्ज की गई है। 122256 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 116 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 21 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 828 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 459 और पटियाला में 374 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को 12 मौतों में अमृतसर में 5, बठिंडा में 1, एसएएस नगर में 2, पठानकोट में 1, पटियाला में 2, तरनतारन में 1 शामिल हैं।