नोट- संबधित फोटो भी छायाकार से लें
अजय मलिक, अंजलि राठी ने जीते टेनिस टाइटल
सीएलटीए आएटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट
चंडीगढ़। अजय मलिक, अंजलि राठी सीएलटीए आएटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स टाइटल को जीतने में कामयाब रहे। शुक्रवार को सेक्टर 10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियाें के अंडर 16, 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियाें ने शिरकत की। लड़काें के अंडर 18 वर्ग के फाइनल में टॉप सीड अजय मलिक ने चिराग को 6-3, 7-5 से मात दी। अंडर 16 वर्ग के फाइनल में चिराग सुशांत से पहले सेट में 4-3 से आगे थे। इसी बीच सुशांत चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए।
वहीं लड़कियाें के अंडर 18 वर्ग के फाइनल में अंजलि राठी ने दूसरी वरीयता प्राप्त वंशिका चौधरी को 6-2, 7-6 से मात दी। अंडर 16 आयु वर्ग में वंशिका ने अंजलि को 6-4, 6-2 से हरा दिया। सीएलटीए के फाउंडर और पैट्रन इन चीफ मेघ राज ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियाें को प्राइज देकर सम्मानित किया।