बिजनेस में अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण होना जरूरी : प्रो. अथुला
- ग्लोबल इश्यू एंड मैनेजमेंट पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में वेस्टर्न यूनिवर्सिटी सिडनी के प्रो. अथुला गिनगे ने की शिरकत
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया के वेस्टर्न यूनिवर्सिटी सिडनी की प्रो. अथुला गिनगे ने कहा कि हर कोई व्यापार शुरू जरूर करता है, लेकिन उसका दायर सीमित होता है। बिजनेस शुरू करने से पहले यह सोचना चाहिए कि उनका उत्पाद एक गांव, जिले, स्टेट व देश में ही न रहे, उसका विस्तार अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से होना चाहिए। हालांकि इसमें समय जरूर लगता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए मंच मिलता है। लॉ, मार्केटिंग, इनोवेशन आदि को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है। पीयू के यूबीएस विभाग की ओर से आयोजित ग्लोबल इश्यूज एंड मैनेजमेंट रिसर्च पर इंटरनेशनल सेमिनार में उन्होंने कहा कि कंपनियों को हर पहलुओं पर काम करना चाहिए। अगर हर पहलु पर काम नहीं होगा तो प्रतियोगिताओं की दौड़ में बहुत पीछे रह जाएंगे। यूबीएस चेयपर्सन प्रो. दीपक कपूर ने सेमिनार के विषय पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि रिसर्च के क्षेत्र में सिडनी, यूके के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कार्य करने से एक-दूसरे को सहयोग मिलेगा। एनटीयू यूके के विशेषज्ञों ने ज्ञान अर्थव्यवस्था, शोध केसमक्ष चुनौतियों पर प्रकाश डाला। समस्याओं के समाधान, सरकारों के रुख के बारे में भी बताया। सिडनी से आए प्रो. विलियम रॉसिटर, नॉटिंघम विश्वविद्यालय के प्रो. मार्टिन जोंस ने भी विषय पर प्रकाश डालते हुए रिसर्च का क्षेत्र विस्तृत करने को कहा। बताया कि रिसर्च को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है।