फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में इमरजेंसी में भिड़े डाक्टर व नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई इमरजेंसी में भिड़े डाक्टर व नर्स
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीजीआई की इमरजेंसी में सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इसकी सूचना डायरेक्टर जगतराम और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एके गुप्ता तक पहुंची। बाद में दोनों के दखल के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी मरीज को इम्यूनोग्लोबिंस दवा देनी थी। यह दवा काफी महंगी है। इसे रेजिडेंट डाक्टर की देखरेख में लगाया जाना जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि रेजिडेंट डाक्टर किसी दूसरे मरीज को देख रहे थे, तभी उन्होंने नर्सिंग के स्टाफ को एक मरीज को इम्यूनोग्लोबिंस देने को कह दिया। नर्सिंग स्टाफ दवा देनी लगी तभी डाक्टर आ गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच तेज-तेज आवाज में बहस शुरू हो गई। डायरेक्टर प्रो. जगतराम और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. एके गुप्ता को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को थोड़ा संयम बरतने की सलाह दी। उसके बाद मामले को सुलझा लिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें