फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फासवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट नहीं टैक्स सिटी कहिए : फॉसवेक
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ की बैठक में उठा मामला
सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में हुई फॉसवेक की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ (फॉसवेक) की बैठक सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में हुई। बलजिंदर सिंह बिटटू ने बताया कि चंडीगढ़ को स्मार्ट नहीं बल्कि टैक्स सिटी कहना चाहिए। पूरी दुनिया में कहीं पर भी अपनी दुकान में जाने के लिए एंट्री शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन चंडीगढ़ में नगर निगम ने पेड पार्किंग के नाम पर सेक्टर-17 के अलावा अन्य सेक्टरों के दुकानदारों पर एंटी टैक्स थोप दिया है। बिट्टू ने बताया कि पेड पार्किंग फीस नहीं है। यह तो एक से दूसरे सेक्टर में जाने का एंट्री टैक्स है। सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए दुकानदारों को 20 रुपये एंट्री फीस देनी पड़ रही है। बिट्टू ने कहा कि नगर निगम लोगाें के हितों के काम नहीं कर रहा है। यदि एक व्यक्ति को शहर में पांच जगह जाना पड़े तो एक सौ रुपये पार्किंग पर ही खर्च होते हैं।
फॉसवेक के सचिव रणविंदर सिंह गिल ने कहा कि पार्किंग के नाम पर मार्केट के बाहर खड़ी गाड़ियों का चालान काटा जा रहा है। साथ ही गाड़ियों में क्लिप लगाया जा रहा है। पार्किंग में लेडीज के लिए कोई रिजर्व जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि रोड साइड में खाने-पीने की चीजें बेची जा रही है जबकि रेस्टोरेंट में कई प्रकार की छानबीन होती है। सड़क के किनारे सब-स्टैंडर्ड सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक सेक्टर में एक बार ही पार्किंग शुल्क लगना चाहिए।
इस अवसर पर केएल अग्रवाल, आरएम कश्यप, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें