डीसी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट शिकायत कमेटी बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने सेक्सुअल हैरेसमेंट शिकायत कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी प्रशासनिक कार्यालयों में काम कर रही महिलाओं की सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायतें सुनने के साथ-साथ जांच भी करेगी। कमेटी की अध्यक्ष एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार को बनाया गया है। इसमें प्रीति कपूर, गीता सरीन और जसप्रीत कौर को सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी में डीसी ऑफिस कम कंट्रोलर सिविल डिफेंस, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी, डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई, लेबर कमिशभनर, जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिसर में काम करने वाली महिला कर्मचारी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।