फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन मंदिर तोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ की सरकारी जमीन पर बने तीन मंदिरों को एमसी ने ढहाया
विज्ञापन

सबहेड
सेक्टर 38 के वेस्ट में बीते कई वर्षाें से मंदिर के नाम पर लोगों ने कर रखा था कब्जा

- मंदिरों को तोड़े जाने के दौरान भारी तादात में तैनात रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मिलकर वीरवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कई सालों से सेक्टर-38 वेस्ट में करीब एक कनाल जमीन पर अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनाए गए तीन मंदिरों को तोड़ दिया गया। जिस सरकारी जमीन पर मंदिर बने हुए थे, उसकी मार्केट वैल्यू करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। प्रशासन की मानें तो इस कीमती जमीन को लोगों ने गलत तरीके से मंदिर के नाम पर कब्जा रखी थी, जिसे हटवा दिया गया है। इस दौरान यहां भारी संख्या में प्रशासन व पुलिस के कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

सेक्टर-38 की कीमती जमीन पर बीते कई वर्षों से तीन मंदिर बने हुए थे। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर एके गर्ग के नेतृत्व में प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम गठित की गई। इस टीम ने वीरवार दोपहर के समय अवैध रूप से बने तीनों मंदिरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कई बार लोगों से इन मंदिरों को खुद ही तोड़ने संबंधी नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इन्हें हटाया नहीं गया। इसके बाद विवश होकर प्रशासन की ओर से इन मंदिरों को तोड़ने के लिए टीम का गठन करना पड़ा। मंदिर तोड़ने गई टीम के साथ प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय थाने की पुलिस तैनात रही है। सीएचबी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के मुखिया सुनील मलिक ने बताया कि लगभग एक कनाल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मंदिए बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें