आज गवर्नर हाउस में होगा एप लांच
चंडीगढ़। घर से निकलने से पहले पार्किंग स्पेस बुक करवाने का एप मंगलवार को गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। लोग बुधवार इस एप का लाभ उठा पाएंगे। आर्य स्मार्ट पार्किंग के नाम से एप बन चुका है। यह अभी एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। बुधवार से पार्किंग स्पेस बुक करवाने के बाद पार्किंग से बाहर जाते समय सिर्फ शुल्क अदा करना होगा जबकि एंट्री प्वाइंट पर सिर्फ एप में बुक करवाए स्टेटस को ही दिखाना होगा। शहर की सभी 25 पेड पार्किंग में इस एप की मदद से स्पेस बुक करवाया जा सकता है।