चंडीगढ़ में देश का पहला चाइल्ड कैंसर हॉस्पिटल बनाने पर विचार
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में देश का पहला चाइल्ड कैंसर हॉस्पिटल बनाने को लेकर विचार चल रहा है। पीजीआई चंडीगढ़ और टाटा मेमोरियल के सहयोग से यह अस्पताल बनाने की प्लानिंग है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इसे लेकर पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मीटिंग की थी। टाटा मेमोरियल की ओर से अस्पताल के निर्माण को लेकर बातचीत चल रही है। अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुल्लांपुर में भी टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल बन रहा है। जल्द ही टाटा मेमोरियल के साथ इस अस्पताल की रूपरेखा तैयार किए जाने को लेकर प्लानिंग की जाएगी। इस अस्पताल को कहा बनाया जाएगा और इस अस्पताल को बनाने में प्रशासन को कितना बजट मुहैया कराना होगा, इन सब मुद्दों पर फैसला होना बाकी है।