फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शिविर में हुआ 115 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कारगिल विजय दिवस और शहीद मेजर अनुज सूद की याद में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव लोतरियां मंदिर कमेटी पिंजौर और एचडीएफसी के सौजन्य से आयोजित शिविर में 115 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम कालका राकेश संधू ने किया।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर और पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल ने रक्तदाताओं से मुलाकात की। दोनों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाकर कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्त की कमी को पूरा करने में ये संगठन पीछे नहीं हैं। गोयल ने कहा कि मौजूदा समय में रक्त की बहुत कमी है। पंचकूला के सरकारी और निजी अस्पतालों को ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट से रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। जो रक्त पिछले शिविरों में एकत्रित किया गया था, वह जरूरतमंदों तक पहुंच चुका है। कुलभूषण गोयल ने इमरजेंसी में रक्त की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राकेश संगर ने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविरों में रक्तदान करें, क्योंकि इन दिनों अस्पतालों में खून की बहुत कमी है। अंत में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर के प्रधान पवन कुमार गुप्ता, शेर चंद चावला, डॉ. नरेश मित्तल, भूपिंद्र गोयल, आरसी गोयल, अशोक कुमार, रमेश शर्मा, संजीव कुमार, एचडीएफसी के हरीश कुमार, विक्रम सिंह, आसीम, गुलशन कत्याल, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें