पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 11255 व्यक्तियों के नमूने लिए हैं। इनमें 11018 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 27 के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में अब तक 124 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 95 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 59 अन्य जिलों और राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव हैं।