फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निगम के निर्माणाधीन भवन के ठेके में 11.25 करोड़ का फर्जीवाड़ा, सीएम को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की सेक्टर-3 में बिल्डिंग के ठेके के नाम पर 11.25 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। इसका ठेका रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत दी गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पर आरोप है कि महज 13 करोड़ में होने वाले बिल्डिंग के निर्माण कार्य को 24.25 करोड़ में कराने का ठेका दिया जा रहा है। निगम द्वारा ठेका मंजूर करने की फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग में पहुंच चुकी है ।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम को शिकायत में बताया गया कि बेसमेंट सहित इस चार मंजिला नई ऑफिस बिल्डिंग बनाने के लिए निगम ने दिसंबर 2019 में कुल 29 करोड़ रुपये में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया था। करीब 16 करोड़ में बिल्डिंग का स्ट्रक्चर बन जाने पर निगम के कार्यकारी अभियंता ने अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने के लिए फरवरी 2023 में बिल्डिंग का ठेका रद्द करवा दिया, जबकि पुराने ठेकेदार का काम सिर्फ 13 करोड़ का काम बकाया था और पुराना ठेकेदार इसी 13 करोड़ में बकाया काम करने को तैयार था, लेकिन दिनांक 18 अप्रैल 2025 को नए ठेकेदार से मिलीभगत करके सरकार को 11.25 करोड़ का चूना लगवाते हुए कार्यकारी अभियंता ने 13 करोड़ रुपये में होने वाले बकाया कार्य को 24.25 करोड़ रुपये में अपने चहेते ठेकेदार के नाम अलॉट करवा कर फाइनल स्वीकृति के लिए फाइल निदेशालय में भिजवा दी है।

ऐसे किया ड्रामा
शिकायत में बताया गया कि 2 फरवरी 2025 को निगम के नए ऑफिस भवन के बकाया निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। इस पर टेक्निकल बिड में कार्यकारी अभियंता का चहेता ठेकेदार अयोग्य पाया गया और दूसरा ठेकेदार क्वालिफाई हो गया तो कार्यकारी अभियंता ने मनमानी कर ठेका ही रद्द करवा दिया । उसके बाद 18 अप्रैल 2025 को दोबारा टेंडर निकालने का ड्रामा किया गया । इस ड्रामा के बाद गत 12 फरवरी को टेक्निकल बिड में अयोग्य घोषित हुई फर्म को नए मनमाने रेट्स 24.25 करोड़ रुपये पर ठेका अलॉट करवा दिया ।
विज्ञापन



एफएनसीसी की बैठक में नगर निगम की बिल्डिंग के लिए करीब 18 करोड़ रुपये पास कर भेजा गया था। मेरी जानकारी के अनुसार उस टेंडर को भी अभी मंजूरी नहीं मिली है। एक दो दिन में बिल्डिंग के लिए निर्माण री टेंडर होगा। -कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें