फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर के आगे खड़ी कार चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सक्रिय अज्ञात चोर सेक्टर-12 केे मकान नंबर-306 के सामने से एक जेन कार नंबर एचआर70-1023 पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वारदात को बीती 10 मई को अंजाम दिया। लेकिन वारदात का पता अगली सुबह उस समय लगा, जब कार के मालिक, इम्पलॉयमेंट विभाग से सेवानिवृत्त सुरेंद्र कुमार मित्तल जीरकपुर जाने के लिए घर से निकले। लेकिन कार को अपने उक्त मकान नंबर के सामने से गायब देख उनके होश उड़ गए। अपने स्तर पर उन्होंने कार को तलाशने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं लगने पर पुलिस से शिकायत की। बताया कि बीती 10 मई की रात करीब 9 बजे उन्होंने कार घर के सामने पार्क की थी। अगली सुबह वह बेटी को लेने जीरकपुर जाने के लिए घर से निकले तो कार गायब मिली। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें