फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार घर से लापता हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने उनकी पत्नी (38) को बहला फुसला या फिर बहका कर ले जाने वाले आरोपी पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपी की पहचान अतुल जैन बताई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी साल 2003 में हुई थी। लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी 2016, 17 और 2019 में भी घर छोड़कर चली गई थी। 2016 में वह अटेली, 2017 में नारी निकेतन चंडीगढ़ और 2019 में गुड़गांव में बिता चुकी है। लेकिन चार साल में महिला अब चौथी बार घर छोड़कर चली गई है। शिकायतकर्ता ने पत्नी को बहला फुसला या बहकावा देकर ले जाने का आरोप व्यक्ति अतुल जैन पर लगाया है। बकौल शिकायतकर्ता उन्हें अपने तीन बच्चों की चिंता है। इस कारण उन्होंने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर महिला और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें