फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत
विज्ञापन

एक बाइक पर बैठे थे तीन लोग, दोनों युवतियों ने नहीं पहना था हेलमेट
पति और एक अन्य युवती घायल, बस चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ। सेक्टर-38 वेस्ट में बगिया नर्सरी के पास तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बिना हेलमेट पहने युवती की मौत हो गई। युवती का पति और एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पीजीआई ले जाया गया। वहां नयागांव निवासी वंदना (29) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पड़ोसन शिविका और वंदना के पति राजेश को गंभीर रूप से चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। राजेश नयागांव स्थित जनता कालोनी के मकान नंबर 214 में परिवार के साथ रहता है। वह रविवार दोपहर अपनी बाइक (पीबी27 ई2584) से पड़ोसन शिविका (24) और पत्नी वंदना के साथ किसी काम से जा रहा था। सेक्टर-38 वेस्ट में बगिया नर्सरी के पास पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार से गुजर रही पंजाब रोडवेज की बस (पीबी02 सीआर6626) की चपेट में आ गए। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और तीनों लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया। मामले की सूचना मिलते ही मलोया थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि एक ही बाइक पर तीनों सवार थे। युवतियों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से रोडवेज बस की डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें