फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीयू से कीजिए होटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री कराएगा पीयू
विज्ञापन


-नए शैक्षिक सत्र से होगा शुरू, एमटीटीएम व एमएचएमसीटी में होंगी 40-40 सीटें

क्रॉसर
- यूआईएचटीएम की ओर से बोर्ड ऑफ स्टडीज को भेजा गया प्रस्ताव
- एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो जाएगा कोर्स

सुशील कुमार
चंडीगढ़। होटल मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री लेने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। पंजाब विश्वविद्यालय अब होटल मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री कराने जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र से इसका शुभारंभ हो जाएगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (यूआईएचटीएम) की ओर से दो डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज में प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से यह प्रस्ताव फैकल्टी होते हुए एकेडमिक काउंसिल जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो जाएगा।
अब तक यूआईएचटीएम की ओर से बैचलर डिग्री कोर्सेज ही कराए जा रहे थे। इसमें बीटीटीएम व दूसरा बीएचएमसीटी शामिल थे। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की इच्छा है कि वह मास्टर डिग्री भी करें। इसके लिए उन्हें दूसरे संस्थान ढूंढने पड़ते थे। इसके अलावा देशभर से तमाम लोग वेबसाइट आदि के जरिये यह जानते हैं कि पीयू से मास्टर डिग्री शुरू हुई या नहीं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने यूआईएचटीएम को आदेश दिए कि वह मास्टर डिग्री कोर्स का प्रपोजल तैयार करें। विभाग ने मास्टर्स इन ट्रैवल्स एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एमटीटीएम) व मास्टर्स इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेकभनोलॉजी (एमएचएमसीटी) कोर्स संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया। दोनों कोर्स में 40-40 सीटें रखी गई हैं। इसका सिलेबस भी देशभर में चल रहे मास्टर डिग्री कोर्सों से अलग बताया जा रहा है। दुनियाभर में जो डिमांड है उसको ध्यान में रखकर सिलेबस तैयार हुआ है। यह प्रस्ताव बोर्ड ऑफ स्टडीज के पास गया है। वहां से आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। संभव है कि इसी सत्र से इस कोर्स का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट---
पीएचडी भी हो जाएगी शुरू
मास्टर डिग्री कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद यूआईएचटीएम से पीएचडी भी शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रथम चरण में पीएचडी की यहां 12 सीटें होंगी। हालांकि उसका निर्धारण यूजीसी व अन्य जगहों से होगा। इसके लिए एक चेयर की स्थापना भी की जाएगी। इसकी भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


वर्जन----
फोटो---
एमटीटीएम व एमएचएमसीटी कोर्स संचालित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड ऑफ स्टडीज को भेजा गया है। आखिर में इसे एकेडमिक काउंसिल मंजूरी प्रदान करेगी। उसके बाद यह शुरू होंगे। पीएचडी भी विद्यार्थी यहां से कर सकें, इसके लिए भी प्रयास चल रहे हैं।
-डॉ. प्रशांत गौतम, निदेशक, यूआईएचटीएम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें