फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंपी5

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल दिव्यांग, ड्राइवर व सिक्योरिटी गार्डों को मिलेगी छूट: डीसी
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों की सूची लोस चुनावों में ड्यूटी के लिए भेजने के सख्त आदेश
कहा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों, मैटरनिटी लीव, एक्स इंडिया लीव व लंबी छुट्टी पर गए कर्मियों के लिए अलग टिप्पणी की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने राज्य सरकार के सभी कर्मियों की सूची लोकसभा चुनाव के मतदान संबंधी विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां निभाने व डयूटी करने के लिए भेजने के सख्त आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्ड, निगम, यूनिवर्सिटी सहित सभी संस्थाओं के लिए जिला चुनाव अधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी विभागीय अध्यक्ष अपने ए, बी, सी दर्जे के कर्मियों व अधिकारियों की सूची जमा करवा दें।
विज्ञापन

हालांकि चुनाव डयूटी के लिए केवल दिव्यांग, ड्राइवर व सिक्योरिटी गार्ड को छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों व चतुर्थ कर्मी से पदोन्नत होकर सी क्लास में आए कर्मी, मैटरनिटी लीव, एक्स इंडिया लीव व लंबी छुट्टी पर गए कर्मियों के लिए अलग टिप्पणी करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने सख्त आदेशों के साथ यह निर्देश भी दिए हैं कि उक्त सभी कार्यरत कर्मियों का फरवरी महीने का वेतन ड्रा होने से पहले चुनाव आयोग के सभी आवश्यक निर्देशों की पालना होनी अनिवार्य है। इसके लिए जिला खजाना अधिकारी की ओर से विभागाध्यक्षों की ओर से भेजी गई कर्मियों की सूची को सत्यापित भी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि निर्देशों का पालना न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें