फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी आज हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी आज हड़ताल पर
विज्ञापन

चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे। इन सदस्यों के हड़ताल से चंडीगढ़ सहित देशभर के सभी सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। कुछ प्राइवेट बैंक, जिन्हें सरकार की ओर से मदद मिलती है, वह भी बंद रहेंगे। सिर्फ न्यू जेनरेशन बैंक (एचडीएफसी, एक्सिस, यश व अन्य) खुले रहेंगे। बैंककर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। कई बार हड़ताल टालने की कोशिश की, लेकिन सरकार अड़ी हुई है। अधिकारियों के सामने हड़ताल के सिवाय कोई चारा नहीं है। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में स्केल वन से स्केल सात के बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अधिकारियों के समान वेतन, पब्लिक बैंकों का विलय रोकना, बैंकों का कार्य दिवस छह दिन के बजाय पांच दिन चार्टर्ड आफ डिमांड के अनुरूप वेतन समझौता बैंकों को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त करना आदि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें