फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने हिमाचल प्रदेश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बना जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियन
विज्ञापन


-हिमाचल प्रदेश को 3-1 के अंतर से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

-लड़कियों के मुकाबलों में वेस्ट बंगाल ने हरियाणा को हराकर जीता खिताब

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में चल रही 45वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब यूपी ने जीत लिया है। मंगलवार को लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश ने हिमाचल को 25-27, 25-15, 25-17 व 25-18 से मात दी। तीसरे स्थान के हुए मैच में तमिलनाडु ने गुजरात को 25-21, 22-25, 20-25, 25-22 और 15-09 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। उधर, लड़कियों के फाइनल मैच में वेस्ट बंगाल ने हरियाणा को 25-16, 25-12, 20-25 तथा 25-17 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। तीसरे स्थान के मैच में तमिलनाडू ने महाराष्ट्र को 17-25, 23-25, 25-23, 25-10 व 15-03 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें