फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर खेतों में फेंका श

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव खेतों में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला/रायपुररानी।
बरवाला वाया रायवाली-अंबाला मार्ग पर टांगरी नदी से गांव टोडा जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेतों में शनिवार को एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शुक्रवार रात को अंधेरे में गाड़ी में शव को यहां लाकर गिराया है।
घटनास्थल पर कच्ची सड़क होने के कारण यहां किसी गाड़ी के बैक होने के निशान हैं, जबकि पैरों के निशान नहीं हैं। जहां से शव बरामद हुआ है, वहां खून के धब्बेे भी मिले हैं। मृतक की आयु करीब 40 वर्ष थी। उसने एक ग्रे कलर की कैपरी व बनियान पहनी थी, जो पूरी तरह से फटी हुई थी। बाजू पर डीएस लिखा है। मृतक की जेब से 21 रुपये, एक टू व्हीलर की चाबी और एक खून से सना रूमाल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अलसुबह करीब 6 बजे गांव टोडा के किसान सुखदर्शन सिंह का नौकर टोडा टांगरी मार्ग पर खेतों में पानी दे रहा था तो उसने रास्ते की साइड में शव पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना किसान सुखदर्शन सिंह को दी। उसने इस घटना की सूचना गांव की सरपंच अनिता रानी के पति सुनील गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही सरपंच के पति घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही मौली पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह, एएसआई मामचंद, पीसीआर इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाखत करवानी चाही, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना के एसएचओ अरविंद कुमार व सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पंजाब सीमा साथ में, इसलिए बदमाशों के लिए आसानी
ग्रामीणों का कहना है कि जहां शव मिला वह जगह पंजाब सीमा के समीप है और यह पुलिस चौकी मौली के अंतर्गत आने वाली अंतिम सीमा है। यहां से मौली पुलिस चौकी करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस की गश्त भी नाममात्र है। इससे बदमाश यहां वारदात कर आराम से पंजाब सीमा में घुस जाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि हत्यारे इस व्यक्ति के शव को साथ लगती पंजाब सीमा से हरियाणा की सीमा में गिरा गए होंगे।
-खून से सना रूमाल भी बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें