पीयू सीनेट में पंजाब के सदस्यों का चयन स्पीकर करेंगे
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट में शामिल होने वाले पंजाब के दो सदस्यों का चयन विधानसभा के स्पीकर केपी राणा करेंगे। बुधवार को सदन ने पीयू सीनेट के लिए सदस्यों के चयन का जिम्मा स्पीकर को सौंप दिया। इस मौके पर सदन में विपक्ष के नेता एचएस फूलका ने स्पीकर से आग्रह किया कि पीयू सीनेट के लिए चुने जाने वाले पंजाब के दो सदस्यों में एक सत्ता और एक विपक्ष का होना चाहिए। हालांकि स्पीकर व सत्ता पक्ष की ओर से फूलका की इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।