फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल होने से पहले लीक परिवहन नीति का ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


फाइनल होने से पहले परिवहन नीति का ड्राफ्ट लीक
- रोडवेज यूनियनों के हाथ लगी 19 जिलों के 479 रूट की सूची
- जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार, फतेहाबाद और करनाल में सबसे अधिक परमिट बांटने की तैयारी
यशपाल शर्मा
चंडीगढ़।
हरियाणा की नई परिवहन नीति का ड्राफ्ट फाइनल होने से पहले से ही रोडवेज कर्मचारियों के हाथ लग गया है। ड्राफ्ट में सरकार ने 19 जिलों में 479 रूट निर्धारित किए हैं, जिन पर नीति के अस्तित्व में आने के बाद चहेते निजी बस ऑपरेटरों को परमिट बांटे जाएंगे।
परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए गए ड्राफ्ट को अभी सीएम की मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके पहले ही रोडवेज यूनियनों के पास इसकी कॉपी पहुंचने से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ड्राफ्ट के अनुसार, विभाग जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और कैथल में सबसे अधिक रूट परमिट देने की तैयारी में हैं। जिससे सरकार और रोडवेज कर्मियों में एक बार फिर टकराव बढ़ सकता है। चूंकि, रोडवेज बचाओ संघर्ष समिति निजी ऑपरेटरों को रूट परमिट देने के सख्त खिलाफ है।
विज्ञापन

परिवहन नीति-2017 को भी इसलिए ही सरकार को रद्द करना पड़ा, क्योंकि उसमें भी निजी ऑपरेटरों को करीब चार हजार रूट पर परमिट सौंपे गए थे। अगर परिवहन विभाग 479 रूट परमिट को सीएम से मंजूरी दिलाने में कामयाब रहा तो इन रूट पर 4000 से भी अधिक परमिट निजी ऑपरेटर हासिल करेंगे। इससे फिर चक्का जाम की स्थिति बनना तय है।
विज्ञापन


ड्राफ्ट लीक होने की जांच में जुटे अधिकारी
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ड्राफ्ट की प्रतियां रोडवेज कर्मियों के पास पहुंचने का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को यह पता लगाने के निर्देश दिए हैं कि ड्राफ्ट विभाग से बाहर कैसे गया। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स
जिला कुल रूट लंबाई
. अंबाला 25 10 से 40 किमी.
. भिवानी 18 14 से 50 किमी.
. पंचकूला 15 15 से 63 किमी.
. चरखी दादरी 16 30 से 70 किमी.
. फतेहाबाद 38 16 से 40 किमी.
. गुरुग्राम 7 25 से 40 किमी.
. हिसार 38 14 से 75 किमी.
. जींद 53 12 से 60 किमी.
. झज्जर 9 15 से 50 किमी.
. करनाल 40 13 से 60 किमी.
. कैथल 48 15 से 55 किमी.
. कुरुक्षेत्र 38 16 से 52 किमी.
. पानीपत 14 10 से 55 किमी.
. पलवल 12 15 से 45 किमी.
. रोहतक 26 15 से 71 किमी.
. रेवाड़ी 11 16 से 57 किमी.
. सोनीपत 25 15 से 45 किमी.
. सिरसा 25 14 से 57 किमी.
. यमुनानगर 20 17 से 50 किमी.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें