मोरनी। कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर शुरू किए टीकाकरण अभियान के पहले दिन मोरनी में 110 लोगों को टीका लगाया गया। पहले दिन चलाए अभियान में सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज व अभियान के प्रभारी डॉ. नवजीत सिंह को टीका लगाया गया। वहीं, पंचकूला के उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज बिश्नोई ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।
डॉ. नवजीत सिंह ने बताया कि टीका लगने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र से लेकर उनका रिकॉर्ड, तापमान, पहले 30 मिनट के लिए ऑबर्जरवेशन रूम तक तैयार किया गया था। इसमें टीका लगने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वालीं आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। हालांकि उनके पास उच्च अधिकारियों से 169 लोगों वैक्सीन लगाने लिस्ट मिली थी, जो रह गए हैं उन्हें भी टीका लगाया जाएगा।