फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में दिव्यांग छात्राओं को वजीफे के लिए 110 लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा राज्य की दिव्यांग छात्राओं को हाजिरी वजीफा योजना के तहत सहायता प्रदान करने के लिए, 110 लाख रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जारी की गई उक्त राशि के बारे में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘स्कॉलरशिप फॉर हैंडीकैप्ड स्टूडेंट्स’ योजना के अधीन दिया जाने वाला वजीफा दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए कई अन्य कल्याण योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि दिव्यांग छात्राओं के खातों में यह राशि जल्द से जल्द पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें